Get App

Budget 2020: FM निर्मला सीतारमण ने कहा, LIC को लिस्टेड किया जाएगा

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि, सरकार LIC का एक हिस्सा IPO के जरिए बेचेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2020 पर 11:55 AM
  Budget 2020: FM निर्मला सीतारमण ने कहा, LIC को लिस्टेड किया जाएगा

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि सरकार LIC को लिस्टेट करेगी। सरकार LIC का IPO लाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार LIC और IDBI बैंक में अपना हिस्सा बेचेगी। सरकार LIC में IPO के जरिए अपना हिस्सा बेचेगी।
फाइनेंस मिनिस्टर के इस एलान से विपक्षी दलों ने शोरगुल करना शुरु कर दिया।
बता दें कि मौजूदा समय में LIC में सरकार की 100 फीसदी हिस्सेदारी है।  

फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि IDBI बैंक का पूरा हिस्सा सरकार बेचेगी। सरकार अपनी बची हुई हिस्सेदारी प्राइवेट रिटेल सेक्टर को बेचने की तैयारी कर रही है। साथ ही बैंक ग्राहकों को खुशखबरी देते हुए कहा है कि अगर कोई बैंक डूबता है तो ग्राहकों के 5 लाख रुपये तक सुरक्षित रहेंगे। मौजूदा समय में बैंक के डूबने की स्थिति में केवल 1 लाख रुपये सुरक्षित रहते थे।  

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें